UPSSSC Lower PCS Recruitment 2026 : Important Details (2285 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया)

UPSSSC Lower PCS Recruitment 2026

UPSSSC Lower PCS Recruitment 2026 उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने Lower Subordinate Services Examination 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न विभागों में कुल 2285 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

अगर आप भी प्रशासनिक सेवाओं में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका है। इस ब्लॉग में हम आपको इस भर्ती से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी जैसे—महत्वपूर्ण तिथियां, पद विवरण, शैक्षणिक योग्यता और आवेदन शुल्क के बारे में विस्तार से बताएंगे।

UPSSSC Lower PCS Recruitment 2026 महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

आवेदन UPSSSC Lower PCS Recruitment 2026 करने से पहले इन तारीखों को अपनी डायरी में नोट कर लें ताकि आपसे कोई डेडलाइन मिस न हो:

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि03 अप्रैल 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि29 मई 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि18 जून 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि18 जून 2026
फॉर्म में सुधार (Correction) की अंतिम तिथि25 जून 2026
परीक्षा तिथिजल्द ही घोषित की जाएगी
Official website https://upessc.up.gov.in/

UPSSSC Lower PCS Notification 2026 आवेदन शुल्क (Application Fee)

UPSSSC ने सभी वर्गों के लिए बहुत ही किफायती आवेदन शुल्क रखा है:

श्रेणी Category शुल्क Fee
सामान्य General Obc/ewc25
अनुसूचित जाति SC/अनुसूचित जनजाति ST25
दिव्यांग PH Condidate 25

भुगतान का तरीका: आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS या मोबाइल वॉलेट के माध्यम से ऑनलाइन शुल्क जमा कर सकते हैं।

UPSSSC Lower PCS Vacancy 2026 आयु सीमा (Age Limit – 01 जुलाई 2026 तक)

अभ्यर्थियों UPSSSC Lower PCS Recruitment 2026 की आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी:

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष (सेंटर सुपरिटेंडेंट पद के लिए) और अन्य पदों के लिए 21 वर्ष।
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष।
  • आयु में छूट: उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

UPSSSC Lower PCS Notification 2026 Kab Aayega पद विवरण और रिक्तियों की संख्या (Post Details)

इस भर्ती UPSSSC Lower PCS Recruitment 2026 के तहत कुल 2285 पद विज्ञापित किए गए हैं। मुख्य पदों का विवरण नीचे दिया गया है:

पद का नाम कुल पदों की संख्या
असिस्टेंट ट्रेजरी अकाउंटेंट548
auditor419
अमीन नीलमकरता323
एग्जीक्यूटिव ऑफिसर238
क्लर्क कैशियर अकाउंटेंट क्लर्क229
असिस्टेंट चकबंदी अधिकारी168
असिस्टेंट मैनजर134
सेंटर इंचर्ज92
जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी85
मंडी सुपरवाइजर46

UPSSSC Lower PCS Eligibility 2026 पात्रता और शैक्षणिक योग्यता

सभी पदों के लिए UPSSSC PET 2025 का स्कोर कार्ड अनिवार्य है। UPSSSC Lower PCS Recruitment 2026 इसके अलावा पदवार योग्यता नीचे दी गई है:

  • मंडी सुपरवाइजर (Gr-II): कृषि, अर्थशास्त्र या कॉमर्स में स्नातक (50% अंकों के साथ)।
  • ऑडिटर / असिस्टेंट ट्रेजरी अकाउंटेंट: कॉमर्स (B.Com) में स्नातक डिग्री।
  • अमीन / एग्जीक्यूटिव ऑफिसर / क्लर्क: किसी भी विषय में स्नातक डिग्री। (क्लर्क के लिए 25 शब्द प्रति मिनट हिंदी टाइपिंग अनिवार्य)।
  • असिस्टेंट मैनेजर (Non-Technical): इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में स्नातक डिग्री।
  • जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी: स्नातक के साथ इंटरमीडिएट स्तर पर गणित विषय होना अनिवार्य है।
  • सेंटर इंचार्ज: स्नातक डिग्री और हिंदी भाषा का ज्ञान।

विशेष नोट: एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पद UPSSSC Lower PCS Recruitment 2026 के लिए पुष्टि (Confirmation) हेतु ‘O’ लेवल कंप्यूटर डिप्लोमा की आवश्यकता होगी।

UPSSSC Lower PCS Recruitment 2026 Apply Online Kaise Kare (आवेदन कैसे करें?)

  • सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • ‘Live Advertisements’ सेक्शन में Lower PCS 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से लॉगिन करें।
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षणिक विवरण भरें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • 25 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करें।
  • अंत में फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

UPSSSC Lower PCS Selection Process( चयन प्रक्रिया)

UPSSSC Lower PCS में चयन मुख्य रूप से दो चरणों पर आधारित होता है:

  • शॉर्टलिस्टिंग: PET 2025 के स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को चुना जाएगा।
  • मुख्य परीक्षा (Main Exam): शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल होंगे।
  • दस्तावेज सत्यापन: लिखित परीक्षा में सफल होने वालों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
https://aoneresult.com/ssc-selection-post-phase-14-recruitment-2026/

निष्कर्ष

UPSSSC Lower PCS 2026 उन लोगों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो उत्तर प्रदेश सरकार के भीतर प्रतिष्ठित पदों पर काम करना चाहते हैं। पदों की संख्या काफी अच्छी है, इसलिए प्रतियोगिता भी कड़ी होगी। हमारी सलाह है कि आप आज से ही अपनी तैयारी शुरू कर दें।

महत्वपूर्ण लिंक: आवेदन करने के लिए 29 मई 2026 से आयोग की वेबसाइट सक्रिय हो जाएगी। विस्तृतUPSSSC Lower PCS Recruitment 2026 जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

UPSSSC Lower PCS Recruitment 2026: FAQs

प्रश्न 1: UPSSSC Lower PCS 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब शुरू होंगे?

उत्तर: इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 29 मई 2026 से शुरू होगी और फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 18 जून 2026 है।

प्रश्न 2: क्या इस भर्ती के लिए PET अनिवार्य है?

उत्तर: हाँ, इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है। बिना PET स्कोर के आप मुख्य परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे।

प्रश्न 3: लोअर पीसीएस भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?

उत्तर: इस बार आयोग ने कुल 2285 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें असिस्टेंट ट्रेजरी अकाउंटेंट, ऑडिटर और एग्जीक्यूटिव ऑफिसर जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।

प्रश्न 4: आवेदन शुल्क कितना है?

उत्तर: सभी श्रेणियों (General, OBC, SC, ST, EWS, और PH) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क मात्र ₹ 25/- रखा गया है।

प्रश्न 5: क्या ग्रेजुएशन फाइनल ईयर के छात्र आवेदन कर सकते हैं?

उत्तर: नहीं, आवेदन की अंतिम तिथि (18 जून 2026) तक आपके पास स्नातक (Graduation) की डिग्री या मार्कशीट होनी चाहिए।

प्रश्न 6: ‘O’ Level डिप्लोमा किन पदों के लिए जरूरी है?

उत्तर: एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (Executive Officer) के पद पर कंफर्मेशन के लिए ‘O’ Level कंप्यूटर डिप्लोमा अनिवार्य है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top