भारतीय रेलवे में सरकारी New job की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। Railway Recruitment Board RRBने ग्रुप-डी (Level-1) के पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से देश भर के विभिन्न रेलवे जोन में कुल 22195 पदों को भरा जाएगा।
अगर आप भी रेलवे में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो इस भर्ती से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी नीचे दी गई है।
भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
रेलवे भर्ती बोर्ड ने आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार नीचे दी गई तारीखों का खास ध्यान रखें:
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 31 जनवरी 2026
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 02 मार्च 2026
- विज्ञापन संख्या (Advt. No.): CEN 09/2025
Rrb Group D Vacancy 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता
- योग्यता: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- इसके अलावा, आईटीआई (ITI), समकक्ष योग्यता या एनसीवीटी (NCVT) से राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाण पत्र रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा (Age Limit)
- उम्मीदवारों की आयु की गणना 1Junuary 2026 के आधार पर की जाएगी:
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 33 वर्ष
- छूट: नियमानुसार आरक्षित वर्गों (OBC, SC/ST आदि) को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।
अगर आप rrb में Form भरना चाहते है तो आपका चयन प्रक्रिया इस प्रकार होगा
रेलवे लेवल-1 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाता है:
- Computer आधारित परीक्षा (CBT ):सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी।
- शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET): शारीरिक मापदंडों की जांच।
- दस्तावेज सत्यापन (DV): ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स की चेकिंग।
- चिकित्सा परीक्षण (Medical Exam): फिटनेस की जांच।
आवेदन कैसे करें? Rrb Vacancy 2026 के लिए
इच्छुक उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय अपने Zone का चुनाव ध्यान से करें और अपनी Post Preference (पद की प्राथमिकता) सही से भरें क्योंकि यह आपके भविष्य के चयन को प्रभावित करती है।
निष्कर्ष (Conclusion)
रेलवे ग्रुप-डी की यह भर्ती उन लाखों छात्रों के लिए सुनहरा मौका है जो मेहनत कर रहे हैं। 02 मार्च 2026 से पहले अपना फॉर्म जरूर भर दें ताकि आखिरी समय की तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सके।